Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं अपने मायके में आई हूँ मैं बहुत खुश हूँ – राष्ट्रपति भंडारी

 

काठमांडू, ८ माघ –

 

 

राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी और नेपाल मजदुर किसान पार्टी के अध्यक्ष नारायणमान बिजुक्छेँ के बीच शिष्टाचार भेटवार्ता हुई ।
भक्तपुर के कमल विनायक स्थित बिजुक्छेँ निवास पहुँची राष्ट्रपति भण्डारी ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने मायके में आई हूँ मैं बहुत खुश हूँ । उन्होंने कैंसर रोग के कारण निधन हुए बिजुक्छेँ की पत्नी शोभा बिजुक्छेँ के निधन प्रति दुःख व्यक्त करते हुए अपनी समवेदना को प्रकट किया । इस मुलाकात में बिजुक्छेँ ने कहा कि सरकार को चाहएि कि वो इस तरह की व्यवस्था करें ताकि मनुष्य को जीने के लिए अत्यावश्यक आवश्यकता है जैसे दवाओं की अभाव में किसी की मृत्यु न हो । उन्होंने कहा कि दवा जैसी अतिसंवेदनशील वस्तु की व्यवस्था राज्य को करनी चाहिए । दवा के अभाव से अगर मृत्यु होती है तो इसका अंत होना ही चाहिए । सरकार को अत्यावश्यक दवा देश में ही उत्पादन करने पर जोड़ देना चाहिए । देश को जितना दवाई चाहिए उतना उत्पादन कर सकने की क्षमता और अत्यावश्यक दवाईयों की व्यवस्था कर सकने की व्यवस्था दवाई विभाग का काम है और उसे करना चाहिए ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के भारत दौरे की कूटनीतिक तैयारी तेज, मंसिर के पहले सप्ताह जा सकते हैं नई दिल्ली

बिजुक्छेँ अपनी पत्नी को याद करते हुए कहा कि विदेश में सहज रूप से पाई जाने वाली कैंसर की दवा नेपाल में जल्दी नहीं मिलती है । इसका अभाव रहता है और दवा के अभाव के कारण ही उनकी पत्नी शोभा के उपचार में समस्या आई और उनकी जान चली गई ।
बिजुक्छेँ ने कहा कि मानव के लिए दवा और कृषि के लिए रासायनिक मल का उत्पादन अपने ही देश में होना चाहिए । मल उत्पादन नहीं होने के कारण ही हमरा देश कृषि में पिछड़ रहा है । उन्होंने भक्तपुर के शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य के अवस्था औरर ऐतिहासिक सम्पदा के संरक्षण के अवस्था के बारे में भी राष्ट्रपति को जानकारी कराई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com