Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैथिल ब्राह्मण महासभा नेपाल का 19 वां वार्षिकोत्सव, सत्यनारायण भगवान का पूजन व विद्यापति स्मृति समारोह का आयोजन

 

मैथिल ब्राह्मण महासभा नेपाल का 19 वां वार्षिकोत्सव पर पच्चीस सामूहिक सत्यनारायण भगवान का पूजन व विद्यापति स्मृति समारोह का आयोजन कर मनाया ।

पूर्व उपराष्ट्रपति परमानंद झा , सांसद महंथ ठाकुर थे मौजूद

काठमांडु से लौटकर वरुण मिश्रा का रिपोर्ट

मैथिल ब्राह्मण महासभा नेपाल अपना 19 वां वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक भव्य व सभ्य ढंग से मनाया । इस अवसर पर प्रमुख अतिथि पूर्व उपराष्ट्रपति परमानंद झा जी , विशिष्ट अतिथि लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष व सांसद महंथ ठाकुर जी , संस्कृत भाषा मे शपथ लेकर चर्चित अतिथि सांसद किरण साह जी , युवा नेता सुरेन्द्र कुमार झा , मैथिल ब्राह्मण महासभा मकवानपुर का अध्यक्ष शोभाकांत ठाकुर ,संतोष झा , मनोज झा मुक्ति , मैथिल ब्राह्मण महासभा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डा विष्णुकांत मिश्र जी , दरभंगा से मिथिला विभाग के प्रोफेशर चंद्र मोहन झा पड़वा ,अररिया बिहार से संस्था का सलाहकार व भारत नेपाल मैत्री समाज का अध्यक्ष बरुण मिश्रा व अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे । अध्यक्षता ब्राह्मण महासभा नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर समाजसेवी भगवान जी ने किया वही संचालन संस्था के सचिव इंद्रदेव मिश्र कर रहे थे । इस अवसर पर पच्चीस सत्यनारायण भगवान का सामूहिक पूजन विधि पूर्वक सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम की शुरुवात अतिथियों द्वारा महाकवि विद्यापति के चित्र पर पुष्प अर्पित व उद्घाटन से हुआ । इस मौके पर बाबा विद्यापति के कई गीत गाए गए । इस मौके पर चिकित्सा , इंजीनियर सहित अन्य शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट दर्जनों छात्र छात्राओं को अतिथियों के हाथों प्रमाणपत्र सहित उज्ज्वल भविष्य का कामना व हौशला अफजाई कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर डा विष्णुकांत मिश्र जी को मिथिला मणि सम्मान से सम्मानित किया गया । संस्कृत भाषा मे शपथ लेने बाले सांसद किरण साह जी को भी मिथिला का पाग व सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । कई अन्य प्रबुद्धजन को भी सम्मानित किया गया । इस मौके पर नेपाल के इस संगठन के 22 जिला के अधिकांश जिलाध्यक्ष उपस्थित थे । कार्यक्रम में महिलाएं, युवतियां भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।·

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *