सुर्खेत में गाड़ी दुर्घटना होने से ४ की मृत्यु १ घायल
काठमांडू, ८ माघ –
सुर्खेत में गाड़ी दुर्घटना होने से चार लोगों की मृत्यु हो गई है और एक घायल है ।
आज सुबह साढ़े २ बजे छिन्चु से वीरर्न्द्रनगर की ओर जा रही बा.प्र.०१०२६च ९२१३ नं.के डबल क्याप हाइलेक्स गाडी वीरेन्द्रनगर–११ झुप्रा खोला स्थित रत्नराजमार्ग में दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।
दुर्घटना में गाड़ी चालक वीरेन्द्रनगर– ७ के २७ वर्षीय सागर शाही, दैलेख डुङ्गेश्वर गाँवपालिका–५ के ३३ वर्षीय दीपेन्द्रजंग शाही, दैलेख भगवतीमाई गाँवपालिका–५ के ३१ वर्षीय बबिन शाही और दैलेख गुराँस गाँवपालिका–३ क ३६ वर्षीय राजेन्द्र बि.सी की मृत्यु हो गई है । यह जानकारी प्रहरी ने दी है ।
दुर्घटना के बाद प्रहरी ने उन सभी को अस्पताल पहुँचाया था । अस्पताल में तीन को चिकित्सक ने मृत घोषणा की और एक की मृत्यु उपचार के क्रम में हो गई ।
घायल हुए दैलेख भैरवी गाँवपालिका–५ के वीरेन्द्रराज शाही का उपचार किया जा रहा है । उन्हें छाती में चोट लगी है और वो अभी बोल सकते हैं ।

