Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डॉ राजेन्द्र प्रसाद यादव की पहली पुण्यतिथि पर उनके याद में होगा बिभन्न कार्यक्रम

 

मानिकपुर नरपतगंज भारत नेपाल सीमा से लौटकर माला मिश्रा का रिपोर्ट ! सीमावर्ती क्षेत्र के चर्चित पैरालेसिस स्पेसलिस्ट डॉ राजेन्द्र प्रसाद यादव का प्रथम पुण्यतिथि पर विभिन्न सेवा मूलक कार्यक्रम किए जाएंगे । उपरोक्त जानकारी देते हुए उनके पुत्र समाजसेवी अशोक यादव ने बताया कि उनके पिताजी से पैरालेसिस का इलाज करने नेपाल के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र सहित नेपाल के काठमांडु व अन्य जिला मोरंग , सुनसरी , सप्तरी , झापा , सिरहा , धनुषा , धनकुटा के अलावा भारतीय क्षेत्र दिल्ली , जम्मू कश्मीर से तकलीफमंद लोग पहुचते थे जिन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा दिया जाता था । 26 जनवरी 2022 को उनका 88 वर्ष के उम्र में देहांत हो गया था । उनके द्वारा कई मंदिर का स्थापना के अलावा बच्चों में खेल का बढ़ावा के लिए अपना सहयोग देकर टूर्नामेंट का आयोजन करते थे । उनका सेवा कार्य को निरंतरता देते हुए खेल सहित कई गरीब को सहायता हेतु कई कार्यक्रम किए जाएंगे । आज उनके द्वारा खोले गए डॉ आरपी यादव मेमोरियल हॉस्पिटल मानिकपुर में चार दर्जन से अधिक स्वास्थ्यकर्मी का परिवार के अलावा हॉस्पिटल के पास कई दुकान का रोजी रोटी चल रहा है । उनके देखरेख में 4 मार्च 2017 को मातृ जागरण का भब्य आयोजन हुआ था जिसमे मुम्बई से चर्चित गायिका अनुराधा पौडवाल , तृप्ति शाक्य महाकवि विद्यापति के परम भक्त फूल सिंह जी मुंबई से पधारे थे ।

यह भी पढें   सभापति लामिछाने कोशी और मधेश प्रदेश के सांसदों से करेंगे मुलाकात

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *