Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैथिली साहित्यकार के 11वां बार्षिकोत्सब समारोह संपन्न

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । शनिवार को मैथिली साहित्यकार सभा के 11वांसाहित्य सभा उत्सव प्रेम विदेह ललन के सभापतित्व में संपन्न हुयी। इस साहित्य उत्सव में इस बर्ष का भुवनेश्वरी उदित नारायण पुरस्कार राजर्षि जनक विश्व विद्यालय के कुलपति भरत झा के हाथो सात हजार, नगद, प्रशस्ति पत्र,शॉल तथा उपहार पैकेट रुद्र नारायण मड़ई को दिया गया। यह पुरस्कार तमलोपा के अध्यक्ष तथा पूर्व मेयर बृषेश चन्द्र लाल के माता – पिता के नाम पर दिया जाता है। इसी तरह ज्योतिश्वर साहित्य सम्मान डा. राजेन्द्र विमल को, शास्त्री साहित्य सम्मान महेन्द्र मंडल को, ग्रियशन गाबेषनम सम्मान रमेश यादव को मैथिली साहित्यकार सभा सम्मान अरविंद कुमार यादव को तथा योगेन्द्र साह कला सम्मान मैथिली सिने कलाकार पूजा पासवान को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकार रेवती रमणलाल, तमलोपा के अध्यक्ष तथा पूर्व मेयर बृषेश चन्द्र, राम रिझन यादव कवि काशी कांत झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com