उपसभामुख में निर्वाचित राना ने की रास्वपा पार्टी से अलग होने का घोषणा

काठमांर्डू, २३ जनवरी । प्रतिनिधिसभा में उपसभामुख पद में निर्वाचित इन्दिरा राना ने राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) से संबंधित सभी जिम्मेवारी से अलग होने का घोषणा किया है । आज सोमबार एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए उन्होंने कहा है– ‘मिति २०७९ माघ ७ गते उपसभामुख पद में निर्वाचित हुई हूँ, इस पद की भूमिका को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, मर्यादित और विश्वसनीय बनाने के लिए जब तक मैं इस पद में हूँ, तब तक के लिए मैं राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी से प्राप्त सम्पूर्ण जिम्मेदारी से अलग हो जाती हूँ ।’
रास्वपा से समानुपातिक सांसद् में निर्वाचित राना गत बिहिबार सम्पन्न चुनाव में १६६ मत प्राप्त कर उपसभामुख पद में निर्वाचित हुई थी ।

