Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल को एक बार फिर हिन्दू राष्ट्र बनना चाहिए –राजेन्द्र लिङ्देन

 

 

काठमांडू, १० माघ –

 

 

 

राष्ट्रपति शैक्षिक सुधार कार्यक्रम अन्तर्गत अर्जुनधारा नगरपालिका–१ साधुटार स्थित शङ्कारचार्यपीठ वेद वेदाङ्ग संस्कृति पाठशाला के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन उपप्रधान एवं ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिचाई मन्त्री राजेन्द्र लिङ्देन ने किया ।
राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष समेत रहे उपप्रधान मन्त्री लिङ्देन ने ४५ लाख के लागत से बने दो तल्ला चार कमरा, वेद वेदाङ्ग संस्कृत पाठशाला तथा सिद्धेश्वरी कामना गौशाला भवन का उद्घाटन किया है ।
इस् अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके सरकार में जाने से हिन्दू राष्ट्र का मुद्दा कमजोर नहीं हुआ है । कहें तो मजबूत ही हुआ है । कल भी हमने जोर शोर से हिन्दूत्व के लिए आवाज उठाई थी अब उसे सरकार में आकर व्यवहार में लागू करने पर जोर देंगे । उन्होंने कहा कि नेपाल को एक बार फिर हिन्दू राष्ट्र बनना चाहिए ।

यह भी पढें   रक्सौल-वीरगंज मैत्री पुल पर एक चीनी नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते हुए गिरफ्तार

मन्त्री लिङ्देनले ने कहा कि मैं भ्रष्टाचार नहीं करुँगा और देश में सुशासन कायम करने के लिए भी प्रतिबद्ध हूँ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *