मोटरसाइकल से ठोकर लगकर १ की मृत्यु
काठमांडू, १० माघ–
कलंकी में मोटरसाइकल के ठोकर लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है । व्यक्ति पैदल चल रहा था ।
आज सुबह लगभग पौने सात बजे कंलकी के अन्डर पास के नजदीक ही बाप्र०२–०४प ७८३४ नम्बर के मोटरसाइकल ने पैदल चल रहे यात्री १५ वर्षीय कृष्णा तामाङ को ठोकर मार दी । ठोकर लगने से उसकी मृत्यु हो गई और उसके साथ ही एक और पैदल चल रहे व्यक्ति घायल है जिसका ईलाज शहीद मेमोरियल अस्पताल में किया जा रहा है ।
दुर्घटना में मोटरसाइकल चालक भी सामान्य घायल है

