संसद् भवन के सामने एक पुरुष द्वारा आत्महत्या का प्रयास, खूदके शरीर में लगाया आग
काठमांडू, २४ जनवरी । नयां बानेश्वर स्थित संसद् भवन के सामने एक पुरुष ने खूदके शरीर में आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है । प्राप्त सूचना अनुसार आत्महत्या प्रयास करनेवाले पुरुष इलाम जिला पञ्चकन्या–६ के स्थायी निवासी प्रेम प्रसाद आचार्य हैं । उन्होंने अपने ही शरीर में प्रज्वलनशील प्रदार्थ डालकर आग लगाया था । आग के कारण आचार्य गम्भीर घायल हो गए हैं ।
नेपाल पुलिस ने घटनास्थल से तत्काल उद्धार कर आचार्य को उपचार के लिए कीर्तिपुर स्थित बर्न अस्पताल पहुँचाया गया है । आचार्य क्यों इसतरह आत्महत्या प्रयास कर रहे थे ? पुलिस का कहना है कि इसके संबंध में अनुसंधान जारी है । जिस वक्त आचार्य खूद के शरीर में आग लगा रहे थे, उस समय प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड संसद् बैठक में सहभागी होकर बाहर निकल निकल रहे थे ।

