सर्लाही में प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत के ऊपर वडाध्यक्षों की समूह द्वारा मारमिट

सर्लाही, २७ जनवरी । सर्लाही जिला स्थित हरिपुर्वा नगरपालिका के प्रशासकीय अधिकृत बसन्त न्यौपाने के ऊपर कुछ वडाध्यक्षों ने मारपिट किए हैं । प्राप्त सूचना अनुसार प्रशासकीय अधिकृत न्यौपाने नगर प्रमुख विनोद कुमार साह के साथ बातचीत कर रहे थे, उसी समय लोसपा से निर्वाचित वडा नम्बर– २ के वडाध्यक्ष दिनेश राय, जसपा से निर्वाचित वडा नम्बर– ३ के वडाध्यक्ष प्रमोद राय, नेपाली कांग्रेस से निर्वाचित वडा नम्बर–४ के वडाध्यक्ष नोखेलाल राय, जसपा से निर्वाचित वडा नम्बर–७ का वडाध्यक्ष उमेश राय तथा वडा नम्बर–६ के वडाध्यक्ष रामस्वार्थ राय की एक समूह कार्यालय प्रवेश कर न्यौपाने के ऊपर टूट पड़े थे ।
बताया गया है कि कार्यालय सहयोगी (कर्मचारी) भर्ती संबंधी विषय को लेकर प्रशासकीय अधिकृत न्यौपाने और वडाध्यक्ष समूह के बीच मतभेद हो रहा था । इसी विषय को लेकर वडाध्यक्ष की समूह हथापाई पर उतर आए हैं । नगरपालिका में कार्यरत कर्मचारियों ने घटना को भत्सर्ना करते हुए मारमिट में संलग्न वडाध्यक्षों के ऊपर कारवाही की मांग हैं । उन लोगों ने कारवाही मांग के साथ नगर प्रमुख समक्ष ज्ञापनपत्र पेश किया है । ज्ञापनपत्र में चेतावनी दी गई है कि दोषी के ऊपर कारवाही नहीं होगी, अत्यावश्यक सेवा के अलवा नगरपालिका के सम्पूर्ण काम–कारवाही अवरुद्ध हो जाएगी ।
इसीतरह वडाध्यक्ष समूह का कहना है कि जिस दिन प्रशासकीय अधिकृत बिदा में रहते है, हाजिरी रजिष्टार में उस दिनका भी हाजिरी की जाती है, यह गैर कानूनी है । उन लागों ने कहा है कि हाजिरी और कार्यालय सहयोगी भर्ती संबंधी विषय को लेकर सामान्य पूछताछ की गई है, कोई भी हाथापाई नहीं ।

