माओवादी केन्द्र की स्थायी समिति बैठक आज भी
काठमांडू, २७ जनवरी । नेकपा माओवादी केन्द्र की स्थायी समिति बैठक आज शुक्रबार भी आह्वान किया गया है । बैठक सुबह ११ बजे पार्टी केन्द्रीय कार्यालय पेरिसडाँडा में तय है । बिहिबार सम्पन्न बैठक में प्रधानमन्त्री भी रहे पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड की ओर से समसामयिक राजनीतिक परिस्थिति के संबंध में प्रतिवेदन पेश हुआ था और उन्होंने इसके संबंध में ब्रिफिङ किया था । आज की बैठक में प्रतिवेदन के ऊपर स्थायी समिति सदस्यों की ओर से अपनी–अपनी विचार प्रस्तुत होनेवाली है ।

