Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्तरी पेरू में 60 यात्रियों से भरी बस चट्टान से गिरी, 24 लोगों की मौत

 

पेरू:

दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित पेरू  में शनिवार को बड़ी दुर्घटना घटी है. उत्तरी पेरू में 60 यात्रियों से भरी एक बस चट्टान से गिर गई, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने कहा कि कुछ यात्री हैती  के थे, क्योंकि पेरू में हैती के प्रवासियों की संख्या बढ़ रही है, हालांकि बस में सवार लोगों की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है. पुलिस ने स्थानीय मीडिया को यह सूचना दी है. AP के मुताबिक, दुर्घटना “डेविल्स कर्व” (शैतान का मोड़) के रूप में जानी जाने वाली एक कठिन जगह पर हुई, लेकिन वजह जानने के लिए जांच की जा रही है.

यह भी पढें   मधेस, पहाड़, हिमाल सबका देश नेपाल : अजयकुमार झा

पेरू की परिवहन पर्यवेक्षी एजेंसी  ने एक बयान में दुर्घटना की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने मौत और घायलों के बारे में नहीं बताया. सुत्रान ने कहा कि कंपनी क्यू ओरियांका टूर्स अगुइला दोराडा  की एक बस में यह हादसा पेरू के सुदूर उत्तर में एल आल्टो  जिले में हुआ है. दुर्घटना के दौरान कई यात्री बस से कूदने में सफल रहे और खुद को बचा लिया, लेकिन अधिकतर अंदर ही फंसे रह गए. अज्ञात घायल यात्रियों को लीमा के उत्तर में लगभग 1,000 किलोमीटर (620 मील) दूर एक लोकप्रिय रिसॉर्ट्स एल अल्टो और मनकोरा के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *