आज शहीद दिवस, देशभर विविध कार्यक्रम
काठमांडू, ३० जनवरी । हर साल माघ १६ गते शहीद दिवस मनाया जाता है, जो आज है । प्रजातान्त्र स्थापना, पुनस्र्थापना तथा विभिन्न कालखण्ड में स्वतन्त्रता के लिए अपनी जान देनेवाले सपूतों को स्मरण करते हुए हर साल माघ १६ गते शहीद दिवस मनाने का प्रचलन है । इसकी शुरुआत वि.सं. २०१२ साल से ही शुरु हुआ था । तत्कालिन समय में काठमांडू महानगरपालिका के संयोजकत्व में यह दिवस मनाय जाता था । इसी अवसर पर आज सरकारी तथा गैर सरकारी क्षत्रों से देश भर विविध कार्यक्रम के साथ शहीद दिवस मनाया जा रहा है ।
शहीद दिवस मनाते वक्त विशेषतः ४ शहीदों का नाम स्मरण किया जाता है । तत्कालिन राणा शासन के विरुद्ध आन्दोलन करते वक्त अपनी जान देनेवाले शुक्रराज शास्त्र, धर्मभक्त माथेमा, गंगालाल श्रेष्ठ और दशरथ चन्द के स्मरण में यह दिवस का शुरुआत हुआ है । शुक्रराज शास्त्री को वि.सं. १९९७ माघ १० गते काठमांडू टेकु स्थित पचली में, धर्मभक्त माथेपा को माघ १३ गते सिफल में, गङ्गालाल श्रेष्ठ और दशरथ चन्द को माघ १५ गते शोभाभगवती में तत्कालिन राणा शासक ने मृत्युदण्ड दिया था । इसीलिए राणा शासन की अन्त होने के बाद माघ १० गते से १६ गते तक शहीद सप्ताह घोषणा कर सरकारी स्तर से ही यह दिवस मनाया जाता है ।
आज माघ १६ गते के दिन सुबह शान्तिबाटिका रत्नपार्क से शहीद स्मारक लैनचौर तक प्रभातफेरि का आयोजन हो रहा है । कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री, मन्त्री तथा सरकार के उच्च पदस्थ कर्मचारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता सहभागी होने जा रहे हैं ।

