शहीद दिवस के अवसर पर प्रधानमन्त्री ने कहा– ‘मेरी सम्पूर्ण ताकत देश और जनता के लिए समर्पित है’

काठमांडू, ३० जनवरी । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि शहीदों का सपना पूरा करना है तो सभी लोग आपस में मिलकर आगे बढ़ना चाहिए । इसके लिए उन्होंने आग्रह भी किया है । इसी अवसर पर उन्होंने यह भी कहा है कि उनका सम्पूर्ण ताकत देश और जनता के लिए समर्पित है ।
आज माघ १६ गते देशव्यापी रुप में शहीद दिवस मनाया जा रहा है । दिवस के अवसर पर शहीदों को स्मरण करते हुए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने एक सन्देश जारी किया है, जहाँ उन्होंने कहा है कि चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में वर्तमान सरकार निर्माण हुआ है और वर्तमान सरकार सामाजिक न्याय, सुशासन और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने आगे कहा है– ‘शहीदों ने जो मार्ग दिखाया है, उसमें सिर्फ शब्दों का खपत नहीं, कर्म मे प्रतिबद्धता, त्याग, प्रेरणा, राष्ट्र और जनता की विकास एव समृद्धि के लिए अपनी जीवन समर्पित होना चाहिए, इसके लिए मैं आम जनसमुदाय को हार्दिक अपील करता हूँ ।’

