Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

घटती आबादी चीन की चिंता, अब अविवाहितों को भी बच्चे पैदा करने की मिली अनुमति

 

बीजिंग, एजेंसी।

चीन की जनसंख्या में भारी गिरावट देखी गई है। हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में ये सामने आया था कि देश में पैदा होने वाले बच्चों का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर तक नीचे गिर गया है।

अब चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन में स्वास्थ्य अधिकारियों ने गिरती जन्म दर को कम करने के लिए अविवाहित व्यक्तियों को भी परिवार बढ़ाने की इजाजत देने का मन बनाया है। इसके अलावा, शादी-शुदा जोड़े सरकार के आरक्षित लाभों का आनंद ले सकेंगे।

यह भी पढें   बाढ़ के कारण रसुवा और नुवाकोट में स्वास्थ्य संकट: इलाज के लिए तरस रहे मरीज

पहले केवल विवाहित महिलाओं को थी जन्म देने की अनुमति
अब तक केवल विवाहित महिलाओं को ही कानूनी रूप से बच्चे को जन्म देने की अनुमति थी। लेकिन हाल के वर्षों में विवाह व जन्म दर रिकॉर्ड स्तर तक गिर जाने के कारण, प्रांतीय अधिकारियों ने 2019 के नियम को फिर से लागू किया है। जिसमें सिंगल लोगों को भी बच्चा पैदा करने की आजादी है।

15 फरवरी से, विवाहित जोड़े और संतान चाहने वाला कोई भी व्यक्ति चीन के पांचवें सबसे अधिक आबादी वाले इस प्रांत में सरकार के साथ रजिस्ट्रेशन करा सकता है। इसके साथ, उनके बच्चे पैदा करने की संख्या पर भी कोई सीमा तय नहीं होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com