Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया

 

कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है। इस बार ब्रैम्पटन के एक लोकप्रिय हिंदू मंदिर पर हिंदू विरोधी नारे लिखे गए हैं, जिससे भारतीय समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। टोरंटो में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने गौरी शंकर मंदिर में तोड़फोड़ की इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि मंदिर को नुकसान पहुंचाए जाने की घटना से कनाडा में भारतीय समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

यह भी पढें   बाढ़ के १२वें दिन इन परियोजनाओं पर बचाव कार्य जारी

टोरंटो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने गौरी शंकर मंदिर में तोड़फोड़ की घटना की निंदा करते हुए कहा कि मंदिर को विरूपित करने से कनाडा में भारतीय समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘ भारतीय धरोहर का प्रतीक रहे इस मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी घृणास्पद बातें लिखी गई हैं।’

वाणिज्य दूतावास कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘बर्बरता के घृणित कृत्य से कनाडा में भारतीय समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। हमने कनाडा के अधिकारियों के साथ इस मामले पर अपनी चिंताओं को उठाया है।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com