बाढ़ के १२वें दिन इन परियोजनाओं पर बचाव कार्य जारी
काठमांडू, भाद्र २१ – रसुवा के भोटेकोशी नदी में बाढ़ आने के १२ वें दिन में रसुवा में जलविद्युत् परियोजना से उद्धार का प्रयास जारी है । रविवार २२ मेगावाट के चिलिमे, ३७ मेगावाट की त्रिशूली ३ बी, १११ मेगावाट की रसुवागढ़ी और २१६ मेगावाट के अपर त्रिशूली १ में उद्धार का प्रयास किए जाने की जानकारी नेपाल विद्युत् प्राधिकरण ने दी है ।
चिलिमे जलविद्युत परियोजना के कंट्रोल रुम में ६ लोगों के फंसे होने की आशंका है । प्राधिकरण के कामु कार्यकारी निर्देशक दीर्घायू कुमार श्रेष्ठ ने जानकारी दी है कि उनके उद्धार का प्रयास किया जा रहा है । इसी तरह त्रिशूली ३ ‘बी’में स्कावेटर लगाकर खोजी कार्य जारी है । रसुवागढ़ी परियोजना में उद्धार का काम करने में बहुत ही चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए यहाँ का काम दूसरी जगहों जितना असरदार नहीं रहा है ।


