Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

30 वर्षों से रथयात्रा में सेवा कर रहा सुराना परिवार,15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को बांटा मोही सर्वत

 

माला मिश्रा / वरुण मिश्रा विराटनगर । विराटनगर में शनिवार को आयोजित 95वीं श्रीराधाकृष्ण रथयात्रा में लाखों की संख्या में सर्वसाधारण लोगों ने भाग लिया। रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सुराना परिवार की ओर से विराटनगर-2 स्थित शंकरपुर मार्ग में अपने घर के आगे सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में 15 हजार से अधिक सर्वसाधारण लोगों के बीच मोही एवं सर्वत का वितरण किया गया।
समाजसेवी पवन सुराना, अशोक सुराना एवं अरुण सुराना के नेतृत्व में लगाए गए सेवा शिविर में रथयात्रा का अवलोकन करने पहुंचे लोगों को गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से मोही और सर्वत उपलब्ध कराया गया। रथयात्रा में शामिल बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर पहुंचकर मोही एवं सर्वत ग्रहण किया।
अरुण सुराना के नेतृत्व में संपूर्ण सुराना परिवार के सदस्य पांच घंटे से अधिक समय तक स्टॉल के आगे खड़े रहकर श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने स्वयं लोगों को मोही और सर्वत वितरित किया।
सुराना परिवार के अनुसार, पिछले करीब 30 वर्षों से लगातार श्रीराधाकृष्ण रथयात्रा के अवसर पर सेवा कार्य किया जा रहा है। धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की सेवा को परिवार अपनी जिम्मेदारी मानते हुए प्रत्येक वर्ष सेवा शिविर आयोजित करता है।
रथयात्रा के दौरान सुराना परिवार की ओर से किए गए इस सेवा कार्य की श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने सराहना की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com