भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये वेष्टर्न ट्राभल मार्ट का आयोजन
नेपालगन्ज/ (बाँके) पवन जायसवाल ।विशेष कर पडोसी मुलुक भारत के पर्यटककों को आकर्षित करने की हेतू पश्चिम नेपाल की प्रमुख शहर नेपालगन्ज में माघ १५ गते रविवार को नेपालगन्ज में वेष्टर्न ट्राभल मार्ट का भव्य आयोजन किया गया ।
नेपाल के प्रतिनिधि सभा के साँसद् डा. धवल शम्शेर राणा ने रविवार नेपालगन्ज में भव्य समारोह के वीच वेष्टर्न ट्राभल मार्ट का उद्घाटन किया । पश्चिम नेपाल की प्रमुख शहर नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका के नि–वर्तमान मेयर और साँसद् डा. धवल शम्शेर राणा ने वेष्टर्न ट्राभल मार्ट का उद्घाटन करते हुये कहा कि पश्चिम नेपाल की प्रमुख शहर नेपालगन्ज विश्व प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटकीय स्थल मानसरोवर के गेट (प्रवेश द्वार) के रुप में परिचित हैं । इस शहर के निकट तमाम पर्यटकीय लोकप्रिय स्थान है, जहाँ भ्रमण करके भारतीय पर्यटकों ने भरपूर मनोरञ्जन ले सकते है । डा. धवल शम्शेर राणा ने कहा स्वयम् पर्यटन व्यवसायी के रुप सें भी परिचित व्यक्तित्व है और उन्हो नें इस इलाके के पर्यटन प्रवद्र्धन के लिये पहले सें ही भरपूर कोशिस कर रहे हैं ।
नेपाल पर्यटन बोर्ड के सहकार्य मे नेपाल पर्यटन व्यवसायी संगठन (नाट्टा) बाँके च्याप्टर, हान बाँके, पर्यटन प्रवद्र्धन मञ्च बाँके, होटल व्यवसायी संघ बाँके नेपालगन्ज लगायत संस्था के संयुक्त आयोजन सम्पन्न होने जा रहे मार्ट को बाँके जिला के स्थानीय सरकार ने भी सहयोग किया है ।
उद्घाटन के अवसर पर नेपाल के विभिन्न साँस्कृतिक नृत्य और झाँकी प्रदर्शन किया गया था । वह अवसर पर नेपाल के साँसद् सूर्य ढकाल, लुम्बिनी प्रदेश के साँसद्द्वय मीना श्रेष्ठ और साँसद् रत्न खत्री, नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका के मेयर प्रशान्त विष्ट, कोहलपुर नगरपालिका के मेयर पूर्ण प्रसाद आचार्य, नेपाल पर्यटन वोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गुरागाई, ट्राभल एजेन्ट्स एशोसियसन अफ इण्डिया (टाइ) के अध्यक्ष ज्योति माई, नाट्टा बाँके च्याप्टर के उपाध्यक्ष दिवाकर खनाल लगायत अन्य व्यक्तित्व ने उद्घाटन के अवसर पर अपनी अपनी मन्तव्य व्यक्त किया था ।
आयोजक समिति के संयोजक और (नाट्टा) बाँके च्याप्टर के श्रीराम सिग्देल ने पश्चिम नेपाल के पर्यटकीय महत्वपूर्ण गन्तव्य का राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय रुप में प्रचार–प्रसार तथा प्रवद्र्धन करने के उद्देश्य सें नेपालगन्ज में वेष्टर्न ट्राभल मार्ट का आयोजन किया गया जानकारी दी । गत वर्ष सें आयोजन किया गया मार्ट का दूसरी संस्करण में कैलाश मानसरोवर ‘माउन्टेन फ्लाइट’ और प्रसिद्ध शक्ति पीठ नेपालगन्ज स्थित प्रसिद्ध बागेश्वरी मन्दिर में महाआरती आकर्षण के केन्द्रविन्दु में रक्खा गया है । पहली बार ६६ भारतीय टूर अपरेटर सहित माघ १५ गते आइतवार शाम को बागेश्वरी मन्दिर में महाआरती और और सोमवार सुवह मानसरोवर माउन्टेन फ्लाइट शुभारम्भ किया गया है ।
आयोजक समिति के सचिव एवम्, पर्यटन प्रवद्र्धन मञ्च बाँके के संयोजक कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ ने कहा नेपाल पर्यटन बोर्ड के सहयोग मे पहली बार ट्राभल एजेन्ट्स एशोसियसन अफ इण्डिया (टाइ) के ६६ पदाधिकारी सहित भारतीय टूर अपरेटर और नौ भारतीय पत्रकार मान सरोवर भ्रमण में जा रहे है ।
उन्हों ने कहा ‘इतना बडा और महत्वपूर्ण सहभागिता में मार्ट पश्चिम नेपाल के पर्यटन व्यवसाय के लिये बडा उपलब्धी है । कृण्ष प्रसाद श्रेष्ठ ने बताया वेष्टर्न ट्राभल मार्ट पर्यटन व्यवसाय मे पश्चिम नेपाल के द्वार खोल्ने का विश्वास है ।
आयोजक समिति के सदस्य सचिव कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ ने कहा कि नेपाल के अर्थतन्त्र के विकास करने के लिये पर्यटन ही प्रमुख आधार है, इस लिए पश्चिम नेपाल सें इस का सम्भावना तालाश के लिये हम लोग निरन्तर पहल और प्रयास कर रहे है ।
‘इसी का प्रतिफल है वेष्टर्न ट्राभल मार्ट का आयोजन’ पर्यटन प्रवद्र्धन मञ्च बाँके के संयोजक नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष श्रष्ेठ ने कहा ‘इस से पश्चिम नेपाल के पर्यटन में नये और पृथक सोंच के साथ पर्यटकीय सम्भावना का की तालाश, विकास और व्यवसायिक विस्तार के लिये नेपालगन्ज ने नेतृत्व लिया है ।’
भारतीय पर्यटकों कों को कर्णाली नदी में ¥याफ्टिङ, बाँके तथा बर्दिया राष्ट्रीय निकुञ्ज के जंगल सफारी, स्थानीय साँस्कृतिक झाँकी की भी अवलोकन कराने की अतिरिक्त नेपालगन्ज के होटेल तथा क्यासिनो को भी भ्रमण करा के प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान कराएँगें ।
आयोजक समिति के कोषाध्यक्ष डा. ओम मिश्र के अनुसार, मार्टमा स्टल बुकिङ कर के प्रदर्शनी करके टुर अपरेटर, होटेल व्यवसायी तथा पर्यटन सेवाप्रदायक संस्था और भारत सें सहभागी टुर अपरेटर के वीच इस क्षेत्र के टुर प्याकेज के विषय मे भी व्यवसायिक अन्तरक्रिया भी किया गया है ।‘आन्तरिक पर्यटन प्रवद्र्धन के लिए नेपाल के सात प्रदेश के पर्यटन व्यवसायी के वीच टुर प्याकेज कार्यक्रम के आदान–प्रदान किया जायगा’ डा. ओम मिश्र ने कहा । नेपाली जडिबुटी, पाल्पा की ढाका, अल्लो लगायत के नेपाली मौलिक उत्पादन का स्टल सहुलियत मे रक्खा जाएगा आयोजक ने जनाया है । कार्यक्रम में नेपाल और भारत के पत्रकारों का उल्लेख्य सहभागिता रही थी ।


