हिसान सप्ताह का समापन, अब्बल खिलाड़ी हुए पुरस्कृत

माला मिश्रा बिराटनगर नेपाल ।
उच्च शिक्षालय तथा माध्यमिक विद्यालय संघ स्पोर्ट्स वीक विजय व सहभागी खिलाड़ी को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया । बिराटनगर के कांतिपुर कॉलेज हिसान सप्ताह के मंगलवार को समापन समारोह में कॉलेज के प्रिंसिपल भुवन नेपाल , कॉलेज का अध्यक्ष खुशीलाल श्रेष्ठ ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने बालो को पूर्ण छात्रवृत्ति व द्वितीय स्थान लाने बालो को 50 प्रतिशत छात्रवृत्ति देने का घोषणा किया । इस मौके पर विद्यालय में अब्बल रहे छात्र राजू महतो छात्रा दिया मेहता को प्रदेश 1 का मुख्यमंत्री हिक्मत कार्की ने प्रमाणपत्र सौंपा । विद्यालय का प्रिंसिपल , अध्यक्ष व शिक्षकों ने बारी बारी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने बालो को प्रमाणपत्र देकर हौशला अफजाई किया ।

