Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में आइक्यान का २६ वीं वार्षिकोत्सव मनाया गया

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । नेपाल चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट्स संस्था, नेपालगंज शाखा ने अपनी संस्था की २६ वीं वार्षिकोत्सव विभिन्न कार्यक्रम करके मनाया है ।

वह वार्षिकोत्सव के अवसर पर शाखा ने नेपालगन्ज में मैत्रीपूर्ण फुटसल प्रतियोगिता तथा औपचारिक कार्यक्रम करके मनाया है ।

नेपाल चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट्स संस्था (आईक्यान) नेपालगन्ज, नेपाल चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट्स संघ (एक्यान), नेपाल अडिटर्श एशोसिएसन( अडान), आन्तरिक राजश्व कार्यालय और नेपालगन्ज उद्योग बाणिज्य संघ से माघ १७ गते मंगलवार मैत्रीपूर्ण फुटसल प्रतियोगिता हुआ था । जिस में लिग चरण के खेल में जम्मा ९ खेल हुआ था नेपाल चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट्स संघ (एक्यान) और नेपालगन्ज उद्योग बाणिज्य संघ ने ३÷३ खेल जीतकर ९ अंक साथ अग्रस्थान में रहें थे आईक्यान ने दो खेल जीतकर ६ अंक प्राप्त किया था । वह खेल में अडान ने एक खेल जीतकर  ३ अंक प्राप्त किया । आन्तरिक राजश्व कार्यालय ने सभी खेल हारना पडा अंक विहिन होना पडा । फाईनल खेल में उच्च अंक साथ नेपाल चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट्स संघ, बाँके और नेपालगन्ज उद्योग बाणिज्य संघ सफल हुये थे । फाईनल में नेपाल चार्टर्ड एकाउन्टेन्टेस संघ, बांँके ने नेपालगन्ज उद्योग बाणिज्य संघ को ७–२ गोल अन्तर से हराते हुये आईक्यान कप नेपालगन्ज २०७९ जीतने में सफल हुये थे ।

यह भी पढें   वेनेजुएला में एक बार फिर भूकंप के झटके,मलबे में अभी भी 50 हजार से अधिक लोग लापता

वह कार्यक्रम में संस्था के सदस्य, कर्मचारी, सि.ए. तथा लेखा विषय में अध्ययनरत विभिन्न कालेज के विद्याथियों तथा सरोकारवालों सहित करीब ६० लोगों की सहभागिता रही थी ।

इसी तरह नेपालगन्ज शाखा समन्वय समिति के संयोजक सिए.विश्व राम भण्डारी के सभापतित्व सम्पन्न में हुआ कार्यक्रम में बाँके के प्रमुख जिला अधिकारी विपिन आचार्य के प्रमुख अतिथ्य में संस्था की २६ वींं वार्षिकोत्सव सिद्घार्थ काटेज, नेपालगन्ज में औपचारिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था ।

यह भी पढें   बर्दघाट कालिका मंदिर का साप्ताहिक स्वच्छता अभियान

वह कार्यक्रम में विशेष अतिथियों में नेपाल राष्ट्र बैंक नेपालगन्ज के प्रमुख सुमन कुमार नेपाल, आन्तरिक राजश्व कार्यालय नेपालगन्ज के प्रमुख कर अधिकृत सुदिश कुमार अर्याल और नेपालगन्ज उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष अव्दुल वाहिद मन्सुरी लगायत लोगों ने वह वार्षिकोत्सव के अवसर पर अपनी अपनी शुभकामना मन्तव्य ब्यक्त करते हुये आइक्यान के उज्जवल विषय की कामनाएँ दिये थे ।

कार्यक्रम की सञ्चालन करते हुये नेपाल चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट्स संंस्था नेपालगन्ज शाखा के प्रमुख देवराज अधिकारी ने उद्देश्य पर प्रकाश डाला था । कार्यक्रम में करीब ५५ लोगों की उपस्थिति रही थी । नेपालगन्ज शाखा समन्वय समिति के सदस्य आर.ए मोहम्म दजुवेर राई ने स्वागत मन्तव्य किये थे । समिति के सदस्य आर.ए गोकर्ण प्रसाद आचार्य ने आईक्यान के विषय में विस्तृत जानकारी कराये थे । कार्यक्रम में मैत्रीपूर्ण फुटसल प्रतियोगिता में प्रथम हुये एक्यान बाँके को ट्रफी प्रमुख अतिथि प्रमुख जिला अधिकारी विपिन आचार्य से हस्तान्तरण किया था वह  खेल में सहभागी हुये सम्पूर्ण  खेलाडियों को समिति के संयोजक सिए. विश्व राम भण्डारी ने प्रमाण–पत्र हस्तान्तरण किये थे ।

यह भी पढें   साहित्य वह जिससे सबका हित हो, लिखो तो कुछ अच्छा लिखो : आशा शैली

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *