राष्ट्रीय सभा से तीन विधेयक पारित
काठमांडू, २४ माघ–
राष्ट्रीय सभा की हुई बैठक में ‘अनुगमन तथा मूल्याङ्कन विधेयक, २०७६’ को सर्वसम्मति से पारित किया गया है । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल की ओर से सञ्चार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री रेखा शर्मा ने विधायन व्यवस्थापन समिति की प्रतिवेदन सहित इस विधेयक पर बहस करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया ।
इस प्रस्ताव पर सांसद खिमलाल देवकोटा ने बताया कि ये विधेयक सकारात्मक है तथा स्थानीय और प्रदेश सरकार की भूमिका भी इसमें स्पष्ट होनी चाहिए । उन्होंने सभी प्रकार के आयोजना को प्रभावकारी बनाने में तीनों तह के सरकार की ओर से अनुगमन करने की व्यवस्था तथा विधेयक में इस सम्बन्धी प्रावधान रखने पर भी जोड़ दिया है ।
सांसद देवकोटा द्वारा उठाए गए प्रश्न का जवाब देते हुए मन्त्री शर्मा ने कहा कि विकास आयोजना के प्रभावकारी अनुमगन और मूल्याङ्कन नहीं होने के कारण से अपेक्षित लाभ नहीं हो सका है । इस सन्दर्भ को ध्यान में रखते हुए ही सरकार ने इस विधेयक को आगे बढ़ाया है ।
इस बैठक में ‘अभिलेख संरक्षण (पहला संशोधन) विधेयक, २०७७’ सर्व सहमति से पारित किया गया है । संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयनमन्त्री सुदन किराँती की ओर से मन्त्री शर्मा ने इस विधेयक को पारित करने का प्रस्ताव पेश किया था ।
बैठक में ‘खाद्य स्वच्छता तथा गुणस्तर विधेयक, २०७७’ भी सर्वमम्मति से पारित हुई । कृषि तथा पशुपक्षी विकासमन्त्री ज्वालाकुमारी साह ने विधायन व्यवस्थापन समिति के प्रतिवेदन सहित इस विधेयक को पारित करने का प्रस्ताव पेश की थी । राष्ट्रीय सभा की दूसरी बैठक इसी माघ २७ गते शुक्रबार ५ बजे होने वाली है ।


