नेता अरनिको ने किया ट्वीट ः रवि ने जो अपनी धारणा रखी है उसकी जिम्मेदारी हम नहीं ले सकते हैं
काठमांडू, २६ माघ —
राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के नेता अरनिको पाँडे ने ट्वीट किया है कि पार्टी सभापति रवि लामिछाने द्वारा रविवार को जो पत्रकार सम्मेलन किया गया, उसमें जो उन्होंने अपनी धारणा को व्यक्त किया है उसकी जिम्मेदारी हम नहीं ले सकते हैं । रास्वपा के केन्द्रीय सदस्य पाण्डे ने पार्टी द्वारा लिए गए निर्णय की मात्र जिम्मेदारी लेते हुए पत्रकार सम्मेलन में सभापति लामिछाने द्वारा व्यक्त किए गए धारणा से खुद को अलग रखा है ।
उन्होंने टुवीट किया कि हाँ रविवार रास्वपा ने जो निर्णय किया उसमें मेरी सहमति है । हमने व्यापक बहस की थी लेकिन मैं पत्रकार सम्मेलन की तैयारी का अंश नहीं था । साथ ही उसके कथ्य, उसकी धारणा और उसकी कमजोरी में मेरा स्वामित्व नहीं है ।
उन्होंने युवा, सीमान्तकृत और नेपाल के आशा के लिए रास्वपा के नेताओं को भावना से उपर उठना चाहिए । रास्वपा ने गृह मन्त्रालय नहीं पाने के बाद रविवार को सरकार से बाहर होने का निर्णय किया था । लेकिन पत्रकार सम्मेलन के बाद सभापति लामिछाने ने सञ्चार माध्यम तथा सञ्चारकर्मीयों के उपर विभिन्न लान्छना लगाया । जिसके कारण रवि लामिछाने का बहुत लोग विरोध कर रहे हैं ।

