सुदूरपश्चिम प्रदेश में कांग्रेस के कमल बहादुर शाह मुख्यमन्त्री नियुक्त
काठमांडू, २६ माघ –
सुदूरपश्चिम प्रदेश के मुख्यमन्त्री में नेपाली कांग्रेस के संसदीय दल के नेता कमल बहादुर शाह नियुक्त हुए हैं ।
प्रदेश प्रमुख देवराज जोशी ने संविधान की धारा १६८, उपधारा ३ के अनुसार प्रदेश सभा में सबसे बड़े दल के रुप में संसदीय दल के नेता के हैसियत से शाह को मुख्यमन्त्री नियुक्त किया है ।
एमाले पार्टी से मुख्यमन्त्री बने राजेन्द्र सिंह रावल को विश्वास का मत प्राप्त नहीं हुआ । नागरिक उन्मुक्ति पार्टी ने अड़ान ले ली कि वह तबतक विश्वास का मत नहीं देगी जबतक कि रेश्म चौधरी की रिहाई को लेकर ग्यारेन्टी नहीं देगी । उनकी विश्वास मत नहीं देने के बाद ही रावल स्वतः पद से हट जाते । तो ऐसा ही हुआ वो पदमुक्त हुए । इसका फायदा कांग्रेस को मिला और कमल बहादुर शाह मुख्यमंत्री नियुक्त हुए ।


