जनकपुर नगरपालिका आधुनिक पार्किंग का करेगा निर्माण

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम में ट्राफिक समस्या से निजात पाने के लिए जनकपुरधाम उप महानगर पालिका आधुनिक पार्क का निर्माण करेगी। उपयुक्त जानकारी जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह ने कहा है। इसका शिलान्यास शनिवार को करने का समय निर्धारित किया है। बार्ड नं. 8केदशरथ मंदिर के बगल में गुठी के 12कट्टा जमीन में इसका निर्माण होना है। जनकपुरधाम में भारत तथा नेपाल से आये पर्यटक तथा जिले से आए लोगों से ट्राफिक अस्त व्यस्त हो जाता है। इसके निर्माण होने से जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। सड़क के किनारे फुटपाथ की दूकानदारो को हटाए जाने के बाबजूद दोपहिया या चार पहिया से जाम हो जाता है।

