सुदूरपश्चिम का नवनियुक्त मुख्यमन्त्री शाह आज पद तथा गोपनीयता की शपथ लेंगे
काठमांडू, २७ माघ–
सुदूरपश्चिम का नवनियुक्त मुख्यमन्त्री कमलबहादुर शाह आज पद तथा गोपनीयता की शपथ लेंगे ।
प्रदेश प्रमुख के कार्यालय में आज दोपहर किए गए आयोजन में विशेष समारोह के बीच शाह प्रदेश प्रमुख देवराज जोशी से पद तथा गोपनियता की शपथ लेंगे । आज दोपहर ३ याा ४ बजे कार्यक्रम आयोजन करने की तैयारी हो चुकी है । नवनियुक्त मुख्यमन्त्री के साथ परामर्श करने के बाद ही समय निर्धारण करने की जानकारी प्रदेश प्रमुख के कार्यालय ने दी है ।
शाह को प्रदेश प्रमुख ने संविधान की धारा १६८ के उपधारा (३) अनुसार सबसे बड़े दल के हैसियत में मुख्यमन्त्री नियुक्त किया है ।
२७ पुस में एमाले, माओवादी, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी और राप्रपा के समर्थन में मुख्यमन्त्री नियुक्त हुए राजेन्द्रसिंह रावल प्रदेश सभा से विश्वास का मत नहीं प्राप्त कर सके । उसके बाद उन्होंने प्रदेश प्रमुख के समक्ष राजीनामा दिया । उनके राजीनामा देने के बाद ही शाह को मुख्यमन्त्री नियुक्त किया गया ।
नवनियुक्त मुख्यमन्त्री शाह आज छोटे आकार के मन्त्रीमण्डल का विस्तार करने की तैयारी में हैं ।

