पार्किंग स्थल का हुआ शिलान्यास

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम के दशरथ मंदिर के पास 12कट्ठा में आधुनिक पार्किंग स्थल निर्माण के लिए शुक्रवार को जनकपुरधाम उप महा नगर पालिका के उपमेयर किशोरी साह द्वारा शिलान्यास किया गया। इस के निर्माण होने भारत तथा नेपाल से आये पर्यटक वाहन को रखने में सुविधा होगी। बाजार में दोपहिया तथा चार पहिया बाहन से जनकपुरधाम का बाजार में जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इंजीनियर वीरेन्द्र यादव ने जानकारी दी है कि पार्किंग स्थल मेंशौचालय, पेयजल, सुरक्षा आदि का ख्याल रखा गया है।

