राष्ट्रपति की सवारी….प्रहरी की लाठी से डाक्टर घायल
काठमांडू, २७ माघ–
प्रहरी की लाठी से घायल वरिष्ठ अर्थोपेडिक सर्जन डा. जनिथलाल सिंह का अभी ट्रमा सेन्टर में उनका इलाज चल रहा है । यह घटना कल शुक्रवार की है । जब राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के सवारी थी । डा. जनिथलाल सिंह एक ऑपरेशन कर अपने घर जाने के लिए वीर अस्पताल के आगे पुल तक पहुँचे । वो साईकिल से अपने घर की ओर जा रहे थे । सड़क में पर जब निकले तो राष्ट्रपति की सवारी की बात को लेकर प्रहरी सड़क खाली करवा रहे थे । वो साइकिल पकड़ धीरे धीरे पैदल चल रहे थे कि प्रहरी ने उन्हें रोक दिया और कहा कि अभी आप नहीं चल सकते हैं क्योंकि राष्ट्रपति की सवारी है । इसपर सिंह ने कहा कि मैं साइकिल से हूँ और पैदल ही चला जाउँगा । पहले दोनों में थोड़ी बहस हुई बाद में प्रहरी ने लाठी चला दिया और सिंह घायल हुए । और घर पहुँचने के बदले उन्हें अस्पताल पहुँचा दिया गया ।
इस घटना को लेकर नेपाल चिकित्सक संघ ने घटना के दोषी को सख्त करवाई हो यह मांग की है ।

