Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल चिकित्सक संघ का निर्णय ….आज देशभर में स्वास्थ्य सेवा बन्द

 

काठमांडू, २९ माघ –

नेपाल चिकित्सक संघ राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के सवारी के समय में प्रहरी की लाठी से घायल वरिष्ठ अर्थोपेडिक सर्जन डा. जनिथलाल सिंह वाली घटना को लेकर बहुत गम्भीर है । संघ ने शनिवार को ही एक विज्ञप्ति जारी की है और उसमें लिखा है कि माघ २७ गते राष्ट्रीय ट्रमा सेन्टर के वरिष्ठ अर्थोपेडिक सर्जन डा.जनिथलाल सिंह पर राष्ट्रपति के सवारी के समय में प्रहरी ने लाठी चार्ज कर उन्हें घायल किया है उस घटना के प्रति हम बहुत गंभीर है । वैसे तो जिस प्रहरी ने लाठी चार्ज की थी उसे निलम्बित कर दिया गया है ।

यह भी पढें   नेपाल में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में भारी कटौती, जानें नए दाम

संघ के अध्यक्ष डा.लोचन कार्की और महासचिव डा. बद्री रिजाल द्वारा हस्ताक्षर किए गए इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘२०७९ माघ २७ गते नेपाल चिकित्सक संघ के आजीवन सदस्य एवम् राष्ट्रीय ट्रमा सेन्टर के वरिष्ठ अर्थोपेडिक सर्जन डा.जनिथलाल सिंह के साथ ही अन्य चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मी पर प्रहरी द्वारा लाठ्ठीजार्च कर घायल करने वाले घटना के प्रति नेपाल चिकित्सक संघ का गम्भीर ध्यानाकर्षण हुआ है ।
संघ ने इसके विरोध में आज माघ २९ गते देशभर के सरकारी तथा गैरसरकारी अस्पतालों में आकस्मिक सेवा बाहेक अन्य सम्पूर्ण सेवा बन्द करने का निर्णय भी लिया है । विज्ञप्ति में कहा गया है कि – २०७९ माघ २९ गते रविवार एकदिन देशभर के सरकारी तथा गैरसरकारी, निजी, सहकारी स्वास्थ्य संस्था, अस्पताल, निजी तथा सरकारी मेडिकल कॉलेज, प्रतिष्ठान के साथ ही सम्पूर्ण स्वास्थ्य संस्था तथा अस्पतालों में आकस्मिक सेवा बाहेक अन्य सम्पूर्ण सेवा बन्द करने का निर्णय किया गया है ।
घायल डाक्टर सिंह का अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *