नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है– डॉ. शशाङ्क कोइराला
काठमांडू, २९ माघ –
नेपाली कांग्रेस के नेता एवं प्रतिनिधि सभा सदस्य डॉ. शशाङ्क कोइराला ने कहा है कि नेपाल को हिन्दू राष्ट्र होना ही चाहिए । उन्होंने कहा है कि जनमत सङ्ग्रह करके नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने पर जोर दें ।
नवलपरासी (बर्दघाट–सुस्तापूर्व) के गैँडाकोट–१० पितौँजी में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ में शनिवार को अपने सम्बोधन में नेता डॉ. कोइराला ने कहा कि – नेपाल हिन्दू राष्ट्र बनाने का उन्होंने संकल्प लिया है । उन्होंने यह भी आग्रह किया कि ‘जनमत सङ्ग्रह करके भी नेपाल को हिन्दू राष्ट्र में परिणत किया जा सकता है ।’
नेता कोइराला ने इस आश्रम के स्तरोन्नति के लिए सरकार, दातृ निकाय और भातृ निकाय में पहल करने का भी आश्वासन दिया है ।
श्रीसिद्धिदात्री दुर्गा मन्दिर कोटीहोम आश्रम की आयोजना में जारी महायज्ञमा में वाचन प्रविण पण्डित दिनबन्धु पोखरेल कथा वाचन कर रहे हैं ।


