विवेकशील साझा पार्टी के अध्यक्ष में बाँस्कोटा, तथा महासचिव में रन्जु दर्शना का चयन
काठमांडू, २९ माघ –
विवेकशील साझा पार्टी के अध्यक्ष में समीक्षा बाँस्कोटा का चयन किया गया है । वहीं उपाध्यक्ष में मिलन पाण्डे, प्रकाशचन्द्र परियार और विमला अधिकारी का भी सर्वसम्मति से चयन हुआ है ।
इसी पार्टी के दो दिन तक काठमांडू में चले महाधिवेशन ने महासचिव में रञ्जु दर्शना का चयन किया है । सचिव में पवित्रा थापा, विमल तामाङ, समुन्द्र केसी और कोषाध्यक्ष के पद पर दामोदर नेपाल का चयन किया है ।
विवेकशील साझा पार्टी में ५१ सदस्यीय केन्द्रीय कार्यसमिति की व्यवस्था है । सातों प्रदेश से समावेशी सिद्धान्त के आधार में दो दो लोगों का चयन किया गया, पाँच महिला और जनसङ्गठन से भी दो लोगों का चयन हुआ है ।
चुने गए २१ लोगों में से ८ लोग तत्काल के लिए खाली ही रहेंगे । केन्द्रीय सदस्य में बहुत से लोग ईच्छा को देखते हुए निर्वाचन द्वारा चयन किया जाएगा । उसके लिए आज ही निर्वाचन प्रक्रिया शुरु होगी ।


