Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय विदेश सचिव क्वात्रा आज ही प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

 

१ फागुन, काठमाडौं ।

 

नेपाल भ्रमण में आए भारतीय विदेश सचिव विनयमोहन क्वात्रा ने  सोमबार परराष्ट्रमन्त्री डा. विमला राई पौड्याल के साथ मुलाकात की है ।

सोमबार काठमाडौं आने के साथ ही उन्होंने समकक्षी भरतराज पौड्याल के साथ मुलाकात की और उसके बाद  क्वात्रा  परराष्ट्र मन्त्रालय पहुँचकर मन्त्री पौड्याल के साथ मुलाकात की ।

परराष्ट्र मन्त्रालय में सोमबार की मुलनकात में उनके बीच द्विपक्षीय सहयोग के विविध विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात में द्विपक्षीय सम्बन्ध को और  भी सुदृढ बनाते हुए विकास सहायता अभिवृद्धि कके विषय में चर्चा की बात  मन्त्री पौड्याल ने कही है ।

यह भी पढें   पाँच दिनों में 50 हजार से अधिक नेपाली दशहरा मनाने के लिए स्वदेश लौटे

‘भैरहवास्थित गौतमबुद्ध और पोखरा अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल के लिए नया अन्तर्राष्ट्रीय हवाइ रुट के विषय में भी चर्चा हुई है।

उन्होंने बताया कि चर्चा मुख्य रूप से नेपाल में विकास सहायता बढ़ाने, निवेश का माहौल बनाने, कनेक्टिविटी, द्विपक्षीय व्यापार और बिजली व्यापार में समस्याओं को हल करने पर केंद्रित थी।

बैठक में मंत्री पौडयाल ने जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मंच में दक्षिण एशियाई देशों की एक आवाज के लिए तंत्र बनाने की भी बात कही.

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के 15वें महाधिवेशन में विश्वप्रकाश शर्मा के 15 संकल्प प्रस्ताव

भारत के विदेश सचिव क्वात्रा विदेश सचिव भरतराज पौडयाल के निमंत्रण पर सोमवार को नेपाल की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए हैं। विदेश सचिव का पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली नेपाल यात्रा है।

यात्रा के दौरान क्वात्रा आज प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि ऐसी संभावना है कि वह बैठक के दौरान औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री को भारत आने का न्योता दे सकते हैं।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन की संभावित भारत यात्रा को लेकर संसदीय समिति में चर्चा

इसी तरह क्वात्रा भी आज राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी, नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली से मुलाकात करेंगे। कल अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक का कार्यक्रम है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com