हड्ताल और आगजनी के कारण बालाजु माछापोखरी क्षेत्र तनावग्रस्त, मंगलवार सार्वजनिक सवारी बंद की घोषणा
१ फागुन, काठमाडौं ।
काठमान्डू का बालाजु माछापोखरी क्षेत्र तनावग्रस्त बना हुआ है। ट्रैफिक जुर्माना के विषय को लेकर आन्दोलनरत यातायात मजदूर के हड्ताल और आगजनी के कारण यह क्षेत्र तनावग्रस्त बना हुआ है ।
आन्दोलनकारियों ने प्रहरी के दो वैन में आग लगा दी है। उनलोगों ने माछापोखरी चौक स्थित प्रहरी के अस्थायी पोष्ट को भी तोड दिया है । मूल सडक में प्रहरी वैन में आग लगा ददी गई है किन्तु वहाँ प्रहरी की उपस्थिति नहीं थी ।
नेपाल यातायात स्वतन्त्र मजदूर संगठन, अखिल नेपाल यातायात मजदूर संघ और नेपाल यातायात मजदूर संघ पिछले समय में ट्रैफिक द्वारा वृद्धि किए गए जुर्माना के विरुद्ध आन्दोलनरत हैं।
सोमबार बालाजु, माछापोखरी, गोंगबु और सामाखुसी चौक में आन्दोलनकारियों ने सडक अवरुद्ध किया था । उन लोगों ने मंगलबार काठमाडौं उपत्यका में सार्वजनिक सवारी बन्द करने की घोषणा भी की है ।

