आन्दोलन कर रहे यातायात मजदूर और सरकार के बीच ५ बुँदे समझौता
काठमाडौँ ।
सोमबार शाम से आन्दोलन कर रहे मजदूर और सरकार के बीच ५ बुँदे समझौता हुई है । आज सुबह भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्रालय तथा आन्दोलनकारियों के बीच हुइ वार्ता में ५ बूँदें समझौता होने की मन्त्रालय के सचिवालय ने जानकारी दी है ।
आन्दोलनकारी और मन्त्रालय के बीच हुई सम्झौता के अनुसार आन्दोलन के क्रम में लुटपाट और आक्रमण में संलग्न दोषियोंं पर कारबाही करने की सहमति समेत हुई है । इसी तरह यातायात मजदूर संगठन द्वारा रखी गई १० बुँदे माँग सम्बोधन करने के लिए, उच्चस्तरीय यातायात समिति गठन करने आदि विषयों पर सहमति हुई है।

