Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भ्रष्ट अर्थ नीति देश के लिए घातक : प्रभु साह

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । भ्रष्ट अर्थ तंत्र देश के लिए घातक है। इससे देश का अर्थ नीति तहस नहस हो गया है। राजस्व वसूली भी अर्थ तंत्र को प्रभावित कर रहा है। उपयुक्त बातें सोमवार को वीरगंज में आयोजित आम जनता पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु साह ने कहीं। आगे उन्होंने कहा कि नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी केनेता कम्युनिस्ट पार्टी का खोल ओढकर पार्टी को बदनाम करने में लगा है। नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी मे दलाल, तस्कर तथा माफिया का वोलवाला बढ गया है। इससे पार्टी बदनाम हो रहा है। प्रभु साह ने कहा कि लाचार तथा शोषित जनता के अधिकारों के लिए ही आम जनता पार्टी का गठन किया गया हैं। पार्टी के मधेश इंचार्ज उपेन्द्र साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में कदम रसूल, बाबू राम कौशिक सहित कई नेताओं ने विचार रखें।
जिला अधिवेशन के बाद मो. कदम रसूल की अध्यक्षता में नये कार्यसमिति का गठन किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष में संजीव सोनी, फईम मियां अंसारी, राम बाबू साह कानू, सचिव में विश्व राज पटेल, सचिव में दिलीप गुप्ता, रीना कुमारी, राम बाबू साह, राकेश साह सोनार, विकास पटेल, राम बाबू साह, अमित वर्मा, किसन साह सोनार, रुपेश हाजरा, विपिन कुशवाहा, सोनू अग्रवाल तथा गणेश मंडल को सदस्य की जिम्मेवारी दी गयी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com