रसुवा बाढ़– अबतक ७७२ लोगों के शव बरामद, २ हजार ५०२ लोग संपर्क विहिन, ८ हजार ७३० लोगों का उद्धार
काठमांडू, भाद्र १४ – रसुवा के भोटेकोशी में आई विनाशकारी बाढ़ में लापता हुए लोगों में से ७५२ लोगों के शव बरामद हुए हैं । राष्ट्रीय विपद् जोखिम न्यूनीकरण तथा व्यवस्थापन प्राधिकरण द्वारा आज दोपहर १ बजे सार्वजिनक किए गए बुलेटिन के अनुसार बाढ़ में लापता हुए लोगों में से उक्त संख्या में शव बरामद किए गए हैं । प्राधिकरण के अनुसार रसुवा में १३, नुवाकोट में ५२, धादिङ में ५०, गोरखा में ५८, नवलपरासी पूर्व में १८४, नवलपरासी पश्चिम में १००, तनहुँमा ३६ और चितवन में २५९ लोगों के शव मिले हैं ।
प्राधिकरण के अनुसार अभी तक ८ हजार ७३० लोगों का उद्धार किया जा चुका है । वहीं अभी भी २ हजार ५०२ लोग सम्पर्क विहीन हैं ।


