नेकपा का निर्णय … २५ लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में देंगे
काठमांडू, भाद्र १४ – नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) ने रसुवा में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के सहयोग लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में तत्काल २५ लाख रुपये नकद जमा करने का निर्णय किया है । पार्टी ने आवश्यक राहत सामग्री समेत संबंधित जिलों में भेजने का निर्णय लिया है ।
पार्टी के प्रवक्ता प्रकाश ज्वाला के अनुसार, विपद् प्रभावित नागरिकों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नकद तथा आवश्यक सामग्री सहयोग करने का निर्णय लिया है ।


