Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमंत्री किरण थापा और रास्वपा सभापति लामिछाने बीच मुलाकात

 

काठमांडू, भाद्र १४ – बागमती प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण थापा मगर और सत्तारूढ़ रास्वपा सभापति रवि लामिछाने बीच मुलाकात की है । यह मुलाकात चःमति स्थित रास्वपा केन्द्रीय कार्यालय में हुई है ।
इस मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री किरण थापा मगर ने बताया कि तीनों तहों के सरकार बीच तालमेल की कमी है । उन्होंने कहा ‘जिसके कारण प्रदेश सरकार अपने तरीके से काम कर रही है ।
इसके साथ ही उनका कहना था कि प्रधानमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया लेकिन प्रदेश सरकार को जानकारी नहीं दी गई । इसी तरह उनका कहना था कि तीनों तहों के काम की जिम्मेदारी को बांटना आवश्यक है । प्रभावित क्षेत्रों में राहत नहीं भेजा गया है या जो भेजा गया है उसे जमा करके रखा गया है क्योंकि आगे जाने के लिए, राहत पहुँचाने में बहुत ज्यादा कठिनाई हो रही है । इसके साथ ही नदी किनारे के बस्तियों का स्थानान्तरण करने के लिए तीनों तहों के सरकार को तत्काल ही समन्वयकारी ढंग से काम करनी चाहिए ।
इसी क्रम में सभापति लामिछाने ने कहा कि इस आपदा के समय में तीनों तहों को मिलकर काम करना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com