Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘शोक और पीड़ा के इस समय में किसी तरह की कोई राजनीति नहीं करें – ओली

 

काठमांडू, भाद्र १४ – नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा है कि भोटेकोशी बाढ़ से जो जनधन की क्षति हुई है वह अकल्पनीय है । रविवार काठमांडू में हुए अन्तरक्रिया में बोलते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शोक के इस समय में राजनीति नहीं करें । उन्होंने कहा कि ‘शोक और पीड़ा के इस समय में किसी तरह की कोई राजनीति नहीं करें । उन्होंने सभी से आग्रह किया कि उदारतापूर्वक सहयोग के लिए हाथ बढ़ाएं । इस अवस्था में नागरिकों के उद्धार, राहत और पुनस्र्थापना सरकार की पहली प्राथमिकता है । उनका कहना कि तीनों सरकार, संघ संस्था और परोपकारी व्यक्तियों को मिलकर समाधान करना चाहिए, लेकिन ऐसे समय में भी सरकार ने राज्य के सामथ्र्य पर कब्जा किया हुआ है । जबकि ‘प्रदेश और स्थानीय सरकार को साथ मिलकर काम करना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि श्रेय लेने की होड़ में नहीं लगे । सभी दल प्रतिबद्धता के साथ मिलकर काम करें । उन्होंने अपनी पहल पर बचाव, राहत और पुनर्निर्माण का काम करने के लिए बागमती प्रदेश सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

यह भी पढें   जनकपुरधाम वार्ड 23 का कार्यालय भवन का प्रथम चरण पूर्ण

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com