आयुर्वेदिक अस्पताल उद्घाटन के लिए आज राष्ट्रपति भण्डारी दाङ जाएंगे

काठमांडू, १५ फरवरी । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी आज दाङ स्थित नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय बेलझुण्डी जा रही हैं । यहां निर्मित आयुर्वेदिक शिक्षण अस्पताल उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति का यह भ्रमण तय हुआ है । नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से प्राप्त २४ करोड ७२ लाख की अनुदान सहयोग से यह आयुर्वेदिक शिक्षण अस्पताल का भवन निर्माण हुआ है ।
तीन मंजीलों का भवन है, जहां १०८ रुम है । वि.सं. २०७४ साल में ही निर्माण कम्पनी ने भवन निर्माण कार्य को पूरा कर आयुर्वेद अध्ययन संस्थान को हस्तान्तरण किया था । कोभीड–१९ महामारी शुरु होने के कारण प्रदेश सरकार ने यही भवन को कोरोना विशेष अस्पताल के रुप में प्रयोग में लाया । महामारी कम होने के बाद इसके शिक्षण अस्प्ताल के रुप में प्रयोग में लाया जा रहा है ।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव माधव अधिकारी के अनुसार राष्ट्रपति की ओर से शिक्षण भवन उद्घटन होने से संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रति राज्य का ध्यानाकर्षण हो सकता है, ऐसी उम्मीद है ।

