गोंगबु में मोबाइल लुटने के आरोप में ४ लोगों को हिरासत में लिया गया
काठमांडू, ३ फागुन–
गोंगबु में सोमबार को हुए यातायात व्यवसायी के आन्दोलन के क्रम में मोबाइल की दुकान में हुए लुटपाट में संलग्न लोगों में से चार को प्रहरी ने हिरासत में ले लिया है ।
ल्होत्से मॉल स्थित मोबाइल की दुकान में जब वो चोरी कर रहे थे तभी वहाँ के कार्यरत सुरक्षा गार्ड ने उन्हें नियन्त्रण में ले लिया था । गार्ड ने चारों को प्रहरी वृत्त को सौप दिया । प्रहरी उन चारों को महाराजगञ्ज हिरासत में रखकर अनुसन्धान कर रही है ।
ट्राफिक प्रहरी द्वारा जुर्मााना बढ़ाने तथा बसपार्क के भीतर मात्र पार्किङ कर सकते हैं के प्रावधान रखने के विरोध में हो रहे आन्दोलन ने उग्र रुप धारण कर लिया । साथ ही वहाँ तोड़फोड़ और आग भी लगाई गई थी । प्रहरी वृत्त, बालाजु के दो गाडि़यों को भी नुकसान पहुँचाया था ।
मोबाइल की दुकान में हुई चोरी को लेकर अनुसन्धान करने के लिए गृह मन्त्रालय ने प्रहरी महानिरीक्षक (आईजीपी) धिरजप्रताप सिंह को निर्देशन दिया है । उनके निर्देशन अनुसार उपत्यका अपराध अनुसन्धान कार्यालय छानबिन कर रही है ।


