Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चौधरी की ‘विश्व काव्ययात्रा’ फिर शुरु हो रही है

 

काठमांडू, १५ फरवरी । कवि बसन्त चौधरी की बहु–चर्चित ‘विश्व काव्ययात्रा’ फिर शुरु होने जा रही है । प्रणय दिवस के अवसर पर मंगलबार मण्डला थियटर में आयोजित ‘कविता के साथ बसन्त’ नामक एकल कविता वाचन कार्यक्रम में उन्होंने इसके संबंध में जानकारी दिया ।
‘लभ इज इन दि इयर’ थिम देकर आयोजित एकल कविता वाचन में कवि चौधरी ने स्वरचित कविता, मुक्ता और गजल प्रस्तुत किया, जो प्रेम, प्रेमिका और प्रेमिल विषयों से संबंधित रहा । सम्बोधन के दौरान कवि चौधरी ने कहा कि वह कविता के माध्यम से वह एक अलग ही प्रेममय संसार निर्माण करना चाहते हैं । उन्होंने यह भी कहा कि विश्व काव्ययात्रा फिर शुरु होनेवाला है ।
स्मरणीय है, कवि चौधरी ने विभिन्न २० देशों में विश्व काव्ययात्रा सम्पन्न किया है । व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्याओं के कारण पिछले ३ वर्षों से कवि चौधरी की साहित्यिक गतिविधि धीमी थी । लेकिन मंगलवार को कवि चौधरी ने विश्व काव्ययात्रा के अंदाज में एकल कविता वाचन किया और विश्व काव्ययात्रा पुनः शुरु होने का संकेत दिया ।
कार्यक्रम में कवि चौधरी रचित ‘मेरा गीत’ (गीतो का संग्रह) और ‘जीवनमन्त्र–२’ (सुक्ति संग्रह) का लोकार्पण भी हुआ है । उद्योगपति के रुप में भी परिचित कवि चौधरी रचित एक दर्जन साहित्यिक कृति प्रकाशित है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *