जोमसोम से पोखरा के लिए चली बस काली गण्डकी में गिर गई
काठमांडू, ३ फागुन –
मुस्ताङ के जोमसोम से पोखरा के लिए चली बस काली गण्डकी में गिर गई है ।
गण्डकी प्रदेश प्रहरी कार्यालय पोखरा के अनुसार थासाङ गाँवपालिका –३ के धुम्पु जगह में आकर लगभग ४५ मीटर नीचे गिर गई ।
ना ७ ख ७४४० नम्बर की बस नदी में गिरने के कारण सभी लोग घायल हैं । घायलों में ४ की अवस्था बहुत गंभीर है । सभी घायलों का थासाङ – स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार किया जा रहा है ।

