१५ लाख भारतीय रुपयों के साथ ३ व्यक्ति गिरफ्तार

काठमांडू, १८ फरवरी । १५ लाख भारतीय रुपयों के साथ ३ व्यक्ति गिरफ्तार हो गए हैं । घटना कञ्चनपुर जिला स्थित सीमावर्ती क्षेत्र की है । जिला स्थित पुनर्वास नगरपालिका–४ आनन्द बाजार कार्गिल डाँडा से सशस्त्र पुलिस फोर्स ने उन लोगों को १५ लाख २८ हजार भारतीय रुपयों के साथ गिरफ्तार किया है ।
सशस्त्र पुलिस बल नं. ३५ गण कंचनपुर के अनुसार गोदवारी नगरपालिका–८ के २९ वर्षीय अमर भुल, ३९ वर्षीय खड्कासिंह भुल और डडेलधुरा जिला आलिताल गांवपालिका–४ के २४ वर्षीय वीरेन्द्र सार्की को उल्लेखित रकम के साथ गिरफ्तार किया गया है । पुलिस का कहना है कि रकम प्राप्ति संबंधी कोई भी स्रोत नहीं है । बरामद नगद और कुछ सोने की सामग्री के साथ आगे की अनुसंधान के लिए उन लोगों को जिला पुलिस कार्यालय कञ्चनपुर को सौप दिया गया है ।

