Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति बारे में आधिकारिक निर्णय के लिए माओवादी केन्द्र पदाधिकारियों की बैठक आज

 

काठमांडू, ८ फागुन –

 

राष्ट्रपति चुनाव के विषय को लेकर आधिकारिक निर्णय लेने के लिए माओवादी केन्द्र ने आज पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है । बैठक पार्टी कार्यलय पेरिसडाडाँ में आज दिन के ४ बजे होगी ।
बैठक से पहले रविवार की ही शाम को प्रधानमन्त्री दाहाल ने कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा सहित पाँच शीर्ष नेताओं के साथ बालुवाटार में चर्चा की है ।
फागुन अन्तिम सप्ताह में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी किसे समर्थन दें ? इस विषय को लेकर आज की बैठक आधिकारिक निर्णय करेगी । राष्ट्रपति में एमाले शुरु से ही अपना दाबा करती आई है । पुस १० गते एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल के बीच हुई सहमति अनुसार राष्ट्रपति पद के लिए एमाले का ही उम्मीदवार होगा ।
लेकिन राष्ट्रीय सहमति का तर्क देने वाले प्रधानमन्त्री दाहाल राष्ट्रपति कांग्रेस से बनाने की मनोस्थिति में हैं । उन्हें कांग्रेस ने भी इसी आधार पर विश्वास का मत दिया था । कांग्रेस भी राष्ट्रपति के लिए दाबा करत ीआ रही है ।
रविवार की शाम कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल के साथ मुलाकात की । कांग्रेस ने राष्ट्रपति में सहयोग की मांग की है । इस पर प्रधानमन्त्री ने कहा है कि पार्टी में बातचीत करने के बाद जबाब देंगे । २५ गते को होने वाले राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए फागुन १३ गते उम्मीदवारी दर्ता करने का कार्यक्रम है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com