पूर्वस्वास्थ्य मन्त्री प्राध्यापक डॉक्टर मथुराप्रसाद श्रेष्ठ का निधन
काठमांडू, ८ फागुन –
पूर्वस्वास्थ्य मन्त्री प्राध्यापक डॉक्टर मथुराप्रसाद श्रेष्ठ की आज सुबह ८८ वर्ष की उम्र में निधन हुई है ।
आज सुबह उपचार के क्रम में माइतीघर स्थित अन्नपूर्ण न्यूरो अस्पताल में श्रेष्ठ के निधन होने की जानकारी पारिवारिक स्रोत ने बताई है ।
मानव अधिकार क्षेत्र में काम करने वाले श्रेष्ठ लम्बे समय से दम और छाती की समस्या से जुझ रहे थे ।
वामपन्थी बुद्धिजीवी श्रेष्ठ इस बात पर हमेशा जोर दिया करते थे कि चिकित्सक समुदाय में ही जाकर उपचार कराना चाहिए ।
विसं २०४६ में प्रजातन्त्र की पुनर्बाहाली होने के बाद गठित सरकार में वो नागरिक समाज की ओर से स्वास्थ्यमन्त्री बनें । उन्हें ६पुत्र और१ पुत्री है । मङ्गलबार पशुपति आर्यघाट में उनका दाह संस्कार किया जाएगा ।

