Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा बागमती प्रदेश सभापति में डा. लामिछाने

 
डा. अच्युतम लामिछाने, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २० फरवरी । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) बागमती प्रदेश सभापति में डा. अच्युतम लामिछाने निर्वाचित हुए हैं । प्राप्त सूचना अनुसार डा. लामिछाने ने कूल १५४ मत प्राप्त किए हैं । उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी दीपक विक ने १२३ मत प्राप्त किया है । आइतबार रात में सम्पन्न चुनाव में कूल २७९ मतदाता सहभागी हुए थे, २ मत बदर हुआ है ।
रास्वपा बागमती प्रदेश सभापति पद के लिए कूल ४ आकांक्षी चुनावी प्रतिस्पर्धा में थे । आइतबार ही ४ आकांक्षियों के बीच चुनाव हुआ था । प्रथम चरण चुनाव में प्रथम और द्वितीय होनेवाले दो उम्मीदवारों के बीच दूसरे चरणका चुनाव हुआ है । पार्टी विधान अनुसार सभापति पद के लिए ५१ प्रतिशत मत प्राप्त होना अनिवार्य है । प्रथम चरण चुनाव में दिपक विक ने १२३, डा. अच्युत लामिछाने ने ९२, जीता बराल ने ४६ और दिनेश हुमागाई ने १७ मत प्राप्त किया था । दूसरे चरण में बराल और हुमागाई समूह ने डा. लामिछाने को समर्थन किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *