Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नए जनादेश के खिलाफ अभिव्यक्ति नहीं दें – पुरुषोत्तम यादव

 

काठमांडू, भाद्र २४ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के सांसद पुरुषोत्तम यादव ने कहा है कि गत वर्ष भाद्र २३ गते को सड़क में सत्ता मांगने के लिए नहीं उतरे थे । बुधवार को प्रतिनिधिसभा की बैठक में उन्होंने इस बात का स्मरण कराया कि सुशासन की मांग करते हुए युवाओं ने गोली खाई थी ।
उन्होंने कहा, “हम सड़क पर क्या मांगने गए थे ? जिसके बदले में हमें लाठियां और गोलियां मिलीं? उन्होंने कहा कि सुशासन के लिए सड़कों पर उतरे हमारे साथी बंदूक का निशाना बने और मारे गए । उन्होंने कहा कि हमारी मांग सत्ता या पद के लिए थी ही नहीं, और न ही हम किसी का भाग छीनने के लिए वहां गए थे।”
उन्होंने चेतावनी भी दी कि नए जनादेश के खिलाफ अभिव्यक्ति नहीं दें । उन्होंने कहा कि – यह सफर जो हमने तय किया है इसे हमारे बहुत से साथियों ने अपने खून –पसीने से हासिल किया है । इसका अपमान कोई नहीं करें । यह अपमान की भाषा बंद होनी चाहिए । भाद्र २३ ने बताया है कि कि सत्ता स्थाई नहीं होती है । उन्होंने ‘जेन जी जन आंदोलन जिन्दावाद’ का नारा भी लगाया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com