Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम के शक्ति पीठों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
नवरात्रि के अवसर पर जनकपुरधाम के राजदेवी मंदिर, बौद्धी माई मंदिर, अमरखाना मंदिर, फूलेश्वरी माई मंदिर सहित अन्य शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी हैं। जनकपुरधाम के अलावे अगल बगल के गाँवों से हजारों की संख्या में महिला तथा पुरुष सुवह के उषाकाल से ही पूजा के लिए कतार में लग जाते हैं। राजदेवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया हैं तथा रंग विरंगी रोशनी की व्यवस्था की गयी हैं। राजदेवी मंदिर की व्यवस्था की देखरेख महावीर युवा कमिटी के द्वारा किया जाता हैं। वही बौद्धी माई तथा अमरखाना मंदिर की व्यवस्था की देखरेख राम युवा कमिटी के द्वारा की जाती हैं। नवरात्रि के अवसर पर महावीर युवा कमिटी तथा राम युवा कमिटी ने एक हजार महिला तथा पुरूष स्वयंसेवक नियुक्त किए हैं। इसी तरह दो सौ से अधिक महिला तथा पुरुष पुलिसकर्मी भी नियुक्त किये गए हैं।
राम युवा कमिटी के अध्यक्ष विजय कुमार साह ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी हैं कि द्वितीया से षस्टी
तक भजन संध्या का आयोजन किया है। सप्तमी को झिझिया प्रतियोगिता आयोजित किये जायेंगे। इसी तरह महावीर युवा कमिटी भी भजन संध्या का आयोजन किया हैं। नवरात्रि के अवसर पर जनकपुरधाम के कई मठ मंदिरों में नवाह आयोजित किये गये हैं। इसी तरह रामानंद युवा क्लब द्वारा रामानंद चौक तथा भ्रमरपुरा चौक पर देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया गया हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com