विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर बिभिन्न कार्यक्रम,जोगबनी के मुख्य पार्षद भी बिशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद

माला मिश्रा बिराटनगर नेपाल । भारतीय सीमा से सटे बिराटनगर रानी वार्ड 16 स्थित 1 नम्बर प्रदेश के ए ग्रेड स्कूल गौतम बुद्ध मेमोरियल स्कूल अपना 42 वां वार्षिकोत्सव बिभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया । वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन बिराटनगर का मेयर नागेश कोइराला ने किया । मेयर श्री कोइराला ने चार दशक से भी अधिक समय से
गुणस्तरीय शिक्षा के लिए विद्यालय प्रबंधक को बधाई व शुभकामना दिया । इस मौके पर विद्यालय के भुआइस प्रिंसिपल निकिता ताम्राकर सुवाल ने स्वागत मंतब्य दिया । वार्षिकोत्सव समारोह में विद्यालय परिसर में मेडिकल केम्प में के अलावे कई स्टॉल लगाए गए थे । विद्यालय का संस्थापक प्रिंसिपल व समाजसेवी केशवलाल सिंह सुवाल ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा हमारे स्कूल का कई भारतीय छात्र ऊंचे ओहदे पर पहुचे हुए है । इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में कक्षा 1 से 10 तक के छात्र छात्राओं ने नेपाली , हिंदी , बंगला , मारवाड़ी , मैथिली , सतार , नेवारी भाषा का गीत प्रस्तुति दिया । 68 मेघावी छात्र छात्राओं को छात्रबृत्ति व चार शिक्षक जो पच्चीस वर्षों से विद्यालय में अध्यापन में लगे है क्रमशः कमलसेन गुप्ता ,धीरज राजवंशी ,गुणसागर पंडित , भास्कर डंगोल के अलावा अन्य शिक्षक पुष्पा बस्नेत , पूजन तमांग ,संगीता शर्मा ,अनुज मल्ल ठकुरी को सम्मानित किया गया । इस मौके पर अतिथि के रूप में जोगबनी के मुख्य पार्षद रानी देवी यादव , सामाजिक कार्यकर्ता रोहित यादव , नेपाली कांग्रेस का युवा नेता राजेश गुप्ता , वार्ड पार्षद प्रकाश साह , लायंस क्लब का उपाध्यक्ष योगेंद्र साह
व अन्य अतिथि , सैकड़ो अभिवाहक सहित भारतीय क्षेत्र के भी दर्जनों अभिभावक मौजूद थे ।


